ब्राह्मण समाज की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार कौन? - जतिन प्रसाद
ब्राह्मण समाज की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार कौन? - जतिन प्रसाद

ब्राह्मण समाज की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार कौन? - जतिन प्रसाद

झांसी,16 जुलाई (हि.स.)। ब्राह्मण चेतना परिषद द्वारा जनपद के ब्राह्मण समाज का सम्मेलन जूमएप के माध्यम से हुआ। सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ने देश में ब्राह्मण समाज की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए कहा कि समाज के लोगों को दिन प्रतिदिन प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? साथ ही जनपद के ब्राह्मणों को एकजुट होने का संदेश दिया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोगों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के धैर्य की ज्यादा परीक्षा न ली जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने पृथ्वी को इक्कीस बार क्षत्रिय विहीन कर दिया था। हम सभी ब्राह्मण उन्हीं के वंशज हैं अगर हम शास्त्र का ज्ञान दे सकते हैं तो शस्त्र का ज्ञान ले भी सकते हैं। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि गरीब ब्राह्मणों की मदद करने के लिए सक्षम ब्राह्मणों को आगे आना होगा। पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास उर्फ डमडम महाराज ने कहा आज हम सभी को ये प्रतिज्ञा लेनी होगी कि ब्राह्मण समाज की आर्थिक या सामाजिक रूप से मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि झांसी के विकास के लिए ब्राह्मण समाज हमेशा नेतृत्व करता आया है परन्तु आज एकजुटता न होने के कारण हम सभी विखर गए हैं। डॉ. सुनील तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज वर्तमान में अन्याय और आलोचना का शिकार हो रहा है हमारी क्षमताओं एवं ज्ञान का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि आज देश में लगभग बीस प्रतिशत ब्राह्मण मतदाता हैं उसके बाद भी हम अन्य वर्गों की भांति शक्तिशाली नहीं है। इस दौरान सुरेश चंद्र भार्गव, प्रखर तिवारी, बृजेन्द्र तिवारी, डॉ. विजय भारद्वाज, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in