janajagaran-yatra-started-with-great-pomp-for-shriram-temple
janajagaran-yatra-started-with-great-pomp-for-shriram-temple

श्रीराम मंदिर के लिये धूमधाम से निकली जनजागरण यात्रा

- ग्रामीणों ने श्रीराम मंदिर निर्माण की निधि संग्रह यात्रा का किया जोरदार स्वागत हमीरपुर, 29 जनवरी (हि.स.)। सुमेरपुर क्षेत्र के बड़ी आबादी वाले इंगोहटा गांव में शुक्रवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान के तहत जनजागरण यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। जिसमे उत्साही सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान लोगों से मंदिर निर्माण में सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने का आह्वान भी किया गया।, बजरंग दल एवं शिवसेना के तत्वावधान में निकाली गई शोभा यात्रा की शुरुआत स्वामी रोटी राम जी की तपस्थली मुमुक्ष आश्रम से हुई। छानी रोड, कजलिया तालाब, बाजार प्रांगण, पोस्ट ऑफिस, अरविंद पालीवाल, शुभकरण सिंह परिहार के यहां से होती हुई शोभा यात्रा मुमुक्ष आश्रम में जाकर समाप्त हो गई। शोभा यात्रा में राम भक्त भगवा रंग में रंगे थे। जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे थे। डीजे में बज रहे भजनों के साथ लोग नाचते गाते चल रहे थे। बैंड बाजे, घोड़े भी यात्रा में शामिल थे। आयोजक लोग यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए मंदिर निर्माण के लिए तन मन और धन द्वारा सहयोग प्रदान करने की अपील भी कर रहे थे। शोभा यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in