सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजे शिव मंदिर
सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजे शिव मंदिर

सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजे शिव मंदिर

सोमवाती अमावस्य पर किया विशेष पूजन मीरजापुर, 20 जुलाई (हि.स.)। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में आस्था और विश्वास से भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन करने के लिए उमड़े। सोमवाती अमावस्या होने की वजह से महिलाओं ने शिव की विशेष पूजन-अर्चन की। साथ ही व्रत रखकर तुलसी और पीपलवृक्ष की 108 बार परिक्रमा कर पति की दीर्घायु की कामना की। नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों ताड़केश्वर महादेव, बुढ़ेनाथ महादेव, पंचमुखी महादेव मंदिरों के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्र के शिवलायों में आस्थावानों ने शिव का जिलाभिषेक, दुग्धाभिषेक आदि कर भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, विघ्न विनाशक गणेश और भगवान कार्तिकेय को प्रसन्न करने के लिए पूजन की। भोर से गंगा स्नान कर भक्तों ने मिट्टी के पात्र में गंगाजल, विविध पुष्प, माला, विल्वपत्र, भांग, धतूरा, मंदारपुष्प आदि लेकर मंदिरों के कपाट खुलने के इंतजार में लाइन लगाकर खड़े रहे। जैसे ही मंदिर आरती के बाद खुले भगवान भोले नाथ का जयघोष करते घंटा बजाते जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों ने सोमवार को व्रत रख कर दोपहर और शाम को शिव की विशेष पूजन की। कई वर्षों बाद सोमवार को सोमवती आमवस्या (हरियाली अमावस्या) पड़ने की वजह से इस सोमवार का विशेष महत्व रहा। महिलाओं ने व्रत रख अमावस्या पूजन किया सोमवाती अमावस्या पर सुहागन महिलाओं ने व्रत रखकर तुलसी,पीपल वृक्ष का पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना की। नगर के बरियाघाट समेत अन्य स्थानों पर महिलाओं ने गंगा स्नान कर पीपल वृक्ष का 108 बार परिक्रमा कर घी,तेल आदि के दीपक जलाकर विधि विधान से पूजन-अर्चन किये। रामेश्वर महादेव मंदिर में किया पूजन विंध्याचल क्षेत्र के शिवपुर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार,सोमवाती अमावस्या के अवसर पर भक्तों ने शिव का दर्शन-पूजन और अभिषेक किया। गंगा स्नान करने के बाद भोर से ही शिव हर महोदव के जयकारा करते हुए मंदिर पर पहुंचे। और शिव लिंग पर जल अर्पित करने के बाद विल्व पत्र, कनेर,मंदार,धतूर का पुष्प अर्पित कर बाबा भोले नाथ को प्रसन्न कर आशीर्वाद लिया। मनाही के बावजूद निकाली कांवर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए शासन से कांवर यात्रा निकालने की मनाही के बावजूद कुछ दुस्साही शिव भक्तों सोमवार को विंध्याचल में कांवर लेकर शिव मंदिर पहुंचे। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई है। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/उपेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in