international-yoga-day-people-did-yoga-with-enthusiasm
international-yoga-day-people-did-yoga-with-enthusiasm

अन्तर-राष्ट्रीय योग दिवस: लोगों ने उत्साह से किया योग

मेरठ, 21 जून (हि.स.)। 07वें अन्तर-राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को लोगों ने उत्साह से योग किया। इस दौरान ऑनलाइन योग शिविर आयोजित किए गए। बच्चों से लेकर बड़ों ने पूरे उत्साह से योग किया। विशेषज्ञों ने कहा कि योग से ही व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। चौधरी चरण सिंह विवि और क्रीड़ा भारती के सहयोग से 15 जून से चल रहे योग शिविर का अन्तर-राष्ट्रीय योग दिवस पर समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन योग गुरु स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने योग करवाया। उन्होंने कहा कि योग से ही व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। इसलिए अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। विवि के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कहा कि योग और प्राणायाम भारतीय संस्कृति की पूरे विश्व को अनुपम देन है। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, प्रो. विघ्नेश त्यागी, प्रो.बीरपाल सिंह, प्रो.एसएस गौरव, डाॅ.प्रशांत कुमार, डाॅ. विवेक त्यागी, मितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ महानगर के तत्वावधान में शुक्रवार को दस हजार से ज्यादा परिवारों में लोगों ने ऑनलाइन योग किया। इस दौरान गूगल मीट का लिंक लोगों को उपलब्ध कराया गया और लोग उससे जुड़े। महानगर प्रचार प्रमुख संजीव गर्ग ने बताया कि महानगर की सभी बस्तियों में स्वयंसेवकों और उनके परिवार के लोगों ने योग किया। जिलाधिकारी के. बालाजी के निर्देश पर सभी विभागों में कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग किया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने योग कराया। सभी अधिकारियों ने अपने कार्यालयों व घरों में योग किया। सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने योग किया। भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ किया और अधिकारियों के साथ योग किया। उन्होंने इससे पहले सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, मेरठ दक्षिण विधायक डाॅ. सोमेंद्र तोमर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह ने भी योग शिविर में भाग लिया। आरजी पीजी काॅलेज में ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने ऑनलाइन योग किया। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in