international-saint-morari-bapu-inaugurated-the-newly-built-gauseva-kendra-of-sadguru-seva-sangh-trust
international-saint-morari-bapu-inaugurated-the-newly-built-gauseva-kendra-of-sadguru-seva-sangh-trust

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के नवनिर्मित गौसेवा केंद्र का अंतर्राष्ट्रीय संत मोरारी बापू ने किया लोकार्पण

- गौ सेवा की पुरातन परम्परा को न भूलें : ऊषा जैन चित्रकूट, 06 जून (हि.स.)। रामकथा के प्रख्यात वक्ता संत मोरारी बापू ने श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के गौसेवा केन्द्र में गायों की सेवा देखकर खुशी जताते हुए प्रकल्प से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं एवं गौसेवकों को आशीर्वाद दिया। रविवार को संत मोरारी बापू ने श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के गौसेवा केन्द्र के नवनिर्मित शेड एवं द्वार का लोकार्पण कर गौ पूजन किया। सद्गुरु गौसेवा केन्द्र के इस नवीनीकरण में गौ प्रेमी परिवार श्रीमती कंचन बेन छबील भाई जोबनपुत्रा की स्मृति में ललित भाई-रीटा बेन जोबनपुत्रा परिवार मुम्बई, अरविन्द भाई-सुशीला बेन एवं पद्यमनाभ मफतलाल की याद में विशद भाई मफतलाल परिवार मुम्बई व केमूर्ति राम की प्रेरणा प्रवीण भाई चिरायु यश भाई वकील परिवार ने सहयोग किया। मोरारी बापू के साथ ट्रस्टी डाॅ बीके जैन, डाॅ विष्णु भाई जोबनपुत्रा, डा. इलेश जैन, श्रीमती ऊषा बी. जैन, श्रीमती भारती जोबनपुत्रा, सुश्री दमयंती बेन सेजपाल आदि गौ प्रेमी मौजूद रहे। सद्गुरु गौ सेवा केन्द्र की अध्यक्षा श्रीमती ऊषा बी जैन ने कहा कि गौसेवा हमारी संस्कृति का सदा से अभिन्न अंग रहा है। वर्तमान में उपेक्षा से गायों की दशा दयनीय हो रही है। गौ पशु नहीं समाज का परिजन है। दूध न देने की दशा अथवा वृद्धावस्था में गायों का परित्याग कुप्रथा बन्द होनी चाहिए। अधिक से अधिक गौ माता की सेवा संरक्षण इस नवीन गौशाला से हो। आधुनिक परम्परा की दौड़ में गौसेवा जैसी पुरातन परम्परा को नहीं भूलना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/ रतन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in