instruction-of-chief-secretary-pending-letters-of-union-ministers-and-secretaries-to-be-disposed-of-immediately
instruction-of-chief-secretary-pending-letters-of-union-ministers-and-secretaries-to-be-disposed-of-immediately

मुख्य सचिव के निर्देश, केंद्रीय मंत्रियों व सचिवों के लंबित पत्रों का तत्काल हो निस्तारण

लखनऊ, 24 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने केंद्रीय मंत्रियों और सचिवों द्वारा भेजे गये पत्रों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने इस संबंध में बुधवार को एक समीक्षा बैठक भी की। भारत सरकार के मंत्रियों एवं सचिवों द्वारा प्रेषित पत्रों पर कार्यवाही विषयक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इन पत्रों का तत्परता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह पूर्व में प्राप्त पत्रों की समीक्षा कर लम्बित पत्रों का निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करायें। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ पीएन द्विवेदी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in