अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएगा आत्मनिर्भर भारत अभियान: प्रो. संजीव शर्मा
अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएगा आत्मनिर्भर भारत अभियान: प्रो. संजीव शर्मा

अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएगा आत्मनिर्भर भारत अभियान: प्रो. संजीव शर्मा

मेरठ, 02 अगस्त (हि.स.)। महात्मा गांधी केंद्रीय विवि बिहार के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान पटरी पर लेकर आएगा। आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए अर्थशास्त्रियों को अपने शोध आधारित सुझावों को रखना चाहिए और सरकार को नीति निर्माण में सहयोग देना चाहिए। इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के वेबिनार सीरीज के क्रम में रविवार को कोविड-19 के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महात्मा गांधी केन्द्रीय विवि बिहार के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की धारणा महात्मा गांधी के स्वालम्बी ग्रामीण भारत की अवधारणा से प्रेरित है। इसी दर्शन से कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने सफलता पाई जा सकती है। भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष आर्थिक वृद्धि के साथ रोजगार को बढ़ाने की एक नई चुनौती कोविड-19 के कारण आई है। इस चुनौती को अवसर में बदलने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान सहायक सिद्ध होगा। केरल विवि केरल के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो केसी बायजु ने कोविड-19 के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव केरल की अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ मे अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि केरल के टूरिज्म क्षेत्र को कोविड-19 महामारी ने अधिक प्रभावित किया है। क्योंकि केरल की अर्थव्यवस्था मुख्यतः टूरिज्म तथा माइग्रेशन इनकम पर निर्भर करती है। अब हमे घरेलू टूरिज्म को बढावा देने की आवश्यकता है। इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के सचिव प्रो. दिनेश ने स्वागत भाषण दिया। वेबिनार में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. घनश्याम सिंह, डाॅ. दुष्यन्त कुमार, प्रो. एनके भट्ट, प्रो. पुत्थुसमैया, डाॅ. इंदु वाष्र्णेय, प्रो. प्रमोद अग्रवाल, प्रो. धीरेश कुलश्रेष्ठ गुजरात, डाॅ. रितु तिवारी नागपुर, प्रो. सीबी सिंह झांसी, प्रो. गिरीश मोहन दूबे आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in