आत्मनिर्भर भारत अभियान कोविड-19 संकट से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा : दिनेश शर्मा
आत्मनिर्भर भारत अभियान कोविड-19 संकट से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा : दिनेश शर्मा

आत्मनिर्भर भारत अभियान कोविड-19 संकट से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा : दिनेश शर्मा

-उप मुख्यमंत्री बोले, "वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल" अभियान से देश हर क्षेत्र में सशक्त होगा वाराणसी,10 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कोरोना संक्रमण काल में केन्द्र और राज्य सरकार की भूमिका की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्म निर्भर भारत अभियान न केवल कोविड-19 महामारी संकट से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार अपराह्न वर्चुअल पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आह्वान "वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल" का अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा । यह स्थानीय उद्यमियों और व्यवसायियों को भी सशक्त बनाएगा। एक और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एमएसएमई के कल्याण के लिए 16 योजनाएं लागू की गई है, वहीं दूसरी ओर गरीबों दलितों श्रमिकों और किसानों के लिए भी कई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे हर क्षेत्र में विकास की एक नई कहानी लिखी जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 12 मई 2020 को आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की थी। इस घोषणा के डेढ़ महीने में ही मोदी सरकार एक आत्मनिर्भर भारत अभियान के विचार को पूरी तरह से जमीन पर लाने के लिए काफी आगे बढ़ी है और अब इसके सकारात्मक प्रभाव भी धरातल पर दिखने लगे हैं। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के कल्याण एवं रोजगार सृजन करने के लिए तीन लाख करोड़ों रुपए के कॉलेटरल फ्री लोन की घोषणा की गई थी, जिसके तहत 30 लाख से अधिक इकाइयों को आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के तहत 1.10 लाख करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं । इसके अलावा एम एस एम ई एस के लिए 50000 करोड़ रुपए का एक 'फंड्स आफ फंड' भी बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण से देश के गांव, गरीब, मजदूर और किसानों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री ने 1.70 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की थी, जिसके तहत महिला जनधन खाता में 500-500 रूपये की 3 किस्ते डाली गई । दिव्यांगों, विधवाओं और बुजुर्गों को भी रूपये 1000 की आर्थिक सहायता दी गई। -लागू होगा वन नेशन - वन राशन कार्ड उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वन नेशन - वन राशन कार्ड मार्च 2021 तक लागू हो जाएगा। वन नेशन वन मार्केट में सुधार करने के लिए 'आवश्यक वस्तु अधिनियम और मंडी कानून में संशोधन' किया गया है। यही नहीं सरकार ने किसानों को किसी भी राज्य में फसल बेचने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षाओं में मेरिट के आधार पर भी प्रवेश संभव है। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय लोगों का स्वागत किया। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने परिचय कराया । वार्ता में पार्टी के आईटी सेक्टर के संयोजक कुणाल पांडेय भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/उपेन्द्र/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in