Increase activism in villages regarding three-tier panchayat elections: Swatantra Dev Singh
Increase activism in villages regarding three-tier panchayat elections: Swatantra Dev Singh

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में बढ़ाएं सक्रियता : स्वतंत्र देव सिंह

- कुशीनगर जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कुशीनगर, 29 दिसम्बर (हि. स.)। कुशीनगर के दौरे पर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को जिला भाजपा कोर कमेटी में शामिल हुए। उन्होंने कोर कमेटी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया। सेवा कार्य के अंतर्गत बूथ व ब्लाक स्तर पर चलाए गए कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में अच्छी व बेदाग छवि के लोगों को प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए कार्य करें। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास,संपर्क व संवाद बढ़ाए जाने के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों व योजनाओं को प्रसारित प्रचारित करने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समृद्ध गांवों से ही आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। अच्छी व बेदाग छवि के लोग प्रतिनिधि चुने जायेंगे तो सरकार का पंचायत चुनाव के जरिए गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की परिकल्पना पंचायतों के माध्यम से प्रत्येक गांव को मजबूत बनाने की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य अभी चल रहा है। इसलिए प्रयास हो कि जो लोग अभी तक मतदाता बनने से वंचित रहे गये है। वे मतदाता बनाए जाएं। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने चुनाव की तैयारी का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की नियमित समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठनात्मक तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पड़रौना में कुर्मी चनऊ किसान सम्मेलन में भाग लिया। बैठक में सांसद विजय दुबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, जटाशंकर त्रिपाठी व कोर कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/उपेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in