inauguration-of-ignou-women39s-self-defense-training-camp-200-girls-inducted
inauguration-of-ignou-women39s-self-defense-training-camp-200-girls-inducted

इग्नू के महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ, 200 बालिकाएं हुई शामिल

-बालिकाओं को आत्मरक्षा के साथ प्राथमिक चिकित्सा सम्बन्धी दिया जा रहा प्रशिक्षण लखनऊ, 22 मार्च (हि.स.)। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के अन्तर्गत निःशुल्क महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ सोमवार को किया गया। इस शिविर में लगभग 200 बलिकाओं ने भाग लिया। यह शिविर महिला अपराध शाखा, उप्र पुलिस एवं पेनचैक सिलाट स्पोर्ट्स एसोशिएशन उप्र के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने कहा कि इस सात दिवसीय शिविर में बालिकाओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा सम्बन्धी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। सहायक क्षेत्रीय निदेशक एवं कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं को आत्मरक्षा में निपुण बनाना है, जिससे की उनमें आत्मविश्वास का संचार हो और वे सशक्त हो सकें। इस मौके पर महिला अपराध शाखा की डीसीपी रुचिता चौधरी ने बलिकाओं को उप्र पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया और उन्हें आर्थिक रूप से स्वाबलम्बी बनने के लिए प्रेरित किया। राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, लखनऊ के सहायक आचार्य डॉ. महेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए और उन्हें नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in