in-kasganj-cow-protector-became-the-support-of-destitute-cows
in-kasganj-cow-protector-became-the-support-of-destitute-cows

कासगंज में बेसहारा गोवंश के सहारा बने गौ रक्षक

कासगंज, 05 जून (हि.स.)। जिले के बेसहारा गोवंश को सहारा बने हैं, गौ रक्षक। गायों के लिए विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। उनके खान-पान से लेकर रखरखाव की भी जिम्मेदारी का निर्वहन कर गौ रक्षक मानवता का परिचय दे रहे हैं। जिले में मानवीय समाज सेवा के साथ-साथ बेसहारा पशुओं की सेवा के लिए संकल्पित हुए गौ रक्षकों ने कार्यवाही शुरू की है। जिसमें सड़कों पर घूमते हुए आवारा गोवंश को संरक्षण दिया जा रहा है। उनके खानपान के साथ-साथ रखरखाव की भी जिम्मेदारी निभाई जा रही है। विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने बताया है कि पिछले दिनों से लगातार गौ रक्षा के संरक्षण पर कार्य जारी है। गौशालाओं में गोवंश के लिए खानपान की व्यवस्था कराई जा रही है। शहरों में की सड़कों पर जो गाय बेसहारा विचरण करती हैं। उनके लिए ऐसी भीषण गर्मी में जगह जगह दर्जन भर से अधिक स्थानों पर जल के बर्तन रखे गए हैं। जिनमें संगठन के लोग प्रतिदिन जल पहुंचाने का काम करते हैं। इसके अलावा संगठन गायों के संरक्षण पर भी काम कर रहा है। जिला उपाध्यक्ष नारायण सक्सेना एडवोकेट के मुताबिक जलीय व्यवस्था के साथ-साथ गायों के खाने पीने के लिए हरी सब्जियां आदि की व्यवस्था संगठन के लोगों द्वारा कराई जा रही है। इस कार्य में नवीन सक्सेना, किशोर शर्मा, नितिन माहेश्वरी, पुनीत गुप्ता, सुनील गुप्ता दद्दा का सहयोग सराहनीय है। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in