in-communicable-disease-campaign-172-lakh-homes-were-knocked-07-corona-positive-4604-cough-and-cold-victims-were-found
in-communicable-disease-campaign-172-lakh-homes-were-knocked-07-corona-positive-4604-cough-and-cold-victims-were-found

संचारी रोग अभियान में 1.72 लाख घरों में दी गई दस्तक, 07 कोरोना पाजिटिव, 4604 खांसी-जुकाम के पीड़ित मिले

संतकबीरनगर, 19 मार्च (हि.स.)। जनपद में चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत फ्रंट लाइन वर्कर्स की टीम ने 01.72 लाख घरों में दस्तक दी है। इस दौरान जांच में सात कोरोना पाजिटिव, 4604 खांसी-जुकाम व 47 बुखार के पीड़ित मिले। जबकि 10 क्षय मरीजों में क्षय रोग के लक्षण पाए गए। इस दौरान आयरन फोलिक एसिड टेबलेट की 4360 गुलाबी और 6538 नीली गोलियों का भी वितरण किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि संचारी रोगों के साथ ही कोरोना के प्रति जागरुक किया। उनहोंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स को 1029 ग्राम स्वास्थ्य व पोषण समिति की बैठक करनी थी, जिनमें से 522 बैठकें सम्पन्न हुईं। वहीं, 322751 घरों में दस्तक देनी थी, जिसके सापेक्ष 172312 घरों में दस्तक दी गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लोगों से अपील किया गया कि अपने घर के आसपास मच्छरों को न पनपने दें और बुखार को हल्के में न लें। स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करवाएं। इस दौरान लोगों के घरों में मच्छरों की संभावित ब्रीडिंग साइट्स को भी देखा गया। 410 मातृ समिति की बैठकों के साथ ही साथ 962 क्लोरीनेशन डेमो दिए गए। श्री अंगद ने बताया कि 122 स्वयं सहायता समूहों की बैठक की गई, अधिकारियों ने निगरानी के लिए 47 भ्रमण भी किए। उन्होंने बताया कि 5 दिव्यांग बच्चे, 460 जन्म व 98 मृत्यु भी चिन्हित की गई। 2134 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in