ig-landed-on-road-to-improve-traffic-system-angry-at-seeing-pit
ig-landed-on-road-to-improve-traffic-system-angry-at-seeing-pit

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़क पर उतरे आईजी, गड्ढे देखकर हुए नाराज

कानपुर, 04 फरवरी (हि.स. )। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये जाने का बीड़ा उठाये आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को यातायात प्रबन्धन समिति के सदस्यों के साथ पैदल सड़कों पर चले। उन्होंने दो गज दूरी का पालन करते हुए बेनाझावर चौराहे से गोल चौराहे तक पैदल गश्ती की। आईजी ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये जाने को लेकर यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बेनाझाबर तिराहा के आगे हैलट की ओर जाने पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त मार्ग को तत्काल मरम्मत कराये जाने को कहा। आफीसर्स कॉलोनी बेनाझाबर मेन रोड के सामने साइड से पड़े हुए पाइप एवं खुली हुई नाली के कारण किसी दुर्घटना की संभावना के दृष्टिगत नाली बंद कराकर पाइप तत्काल हटवाये जाने के निर्देश दिये। हैलट अस्पताल गेट नम्बर एक के पास सड़क पर पड़े हुए मिट्टी के ढेर तथा दूसरी ओर पड़ी एक कटे हुए पेड़ की जड़ के कारण यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो रहा है व आने जाने में भारी असुविधा हो रही है। मिट्टी के ढेर के कारण प्रदूषण भी फैल रहा है। इससे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए हैं। हर्षनगर और बेनाझाबर तिराहा पर यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस बल की डियूटी लगायी जाये। उनके सहयोग के लिए मेट्रो से मार्शल लगाये जाने के निर्देश निर्गत किये गये। बेनाझाबर से गोल चौराहा तक कानपुर मेट्रो के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सुदृढ यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक स्वरूपनगर तथा यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया है। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in