IG inaugurates help desk for women in all 26 police stations
IG inaugurates help desk for women in all 26 police stations

सभी 26 थानों में महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क का आईजी ने लोकार्पण किया

झांसी, 01 जनवरी(हि.स.)। जिले के 26 थानों में महिला हेल्प डेस्क का लोकापर्ण आंग्ल नववर्ष के प्रथम दिन ही आईजी सुभाष बघेल द्वारा किया गया। प्रदेश भर में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान के अंतर्गत हर थाने में बनाए जा रहे हेल्पडेस्क पर महिला पुलिसकर्मी पूरे समय मौजूद रहेंगी। यह कक्ष बनाने की सोच के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि किसी भी तरह की पीड़ित महिला को अपनी बात बिना लाग लपेट के स्पष्ट रुप से कहने का अवसर मिल सके। आईजी सुभाष बघेल ने नवाबाद थाने पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सदर हिमांशु गौरव, डॉक्टर एन एस सेंगर, समाज सेविका डॉ नीति शास्त्री, अपर्णा दुबे की मौजूदगी में आईजी सुभाष बघेल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि झांसी एसएसपी की बेहतरीन सोच और कर्मठता की वजह से सभी 26 थानों में एक जैसे आधुनिक हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के डेस्क पूरे प्रदेश में कहीं नहीं है। आईजी ने नवाबाद थाना अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के प्रबंधन की भी सराहना की। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा ड्यूटी पर उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। कोरोना वायरस से उत्पन्न वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत शासन द्वारा निर्गत समस्त दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत् पालन करने एवं लोगों से पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। ...ताकि त्वरित हो सके निस्तारण एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि हेल्प डेस्क पारदर्शी बनाए गए हैं। यहां तैनात महिला पुलिस के द्वारा महिलाओं के अधिकार, महिला संबंधी कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी। मामले सुने जाएंगे और जल्द ही समाज के प्रबुद्ध जनों को साथ लेकर मेडिएशन सेंटर भी संचालित किए जाएंगे। ताकि मामलों का निस्तारण बहुत जल्द हो सके। हिन्दुस्थान समचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in