if-the-wife-refused-to-go-to-her-in-laws-the-husband-shot-himself-gambhir
if-the-wife-refused-to-go-to-her-in-laws-the-husband-shot-himself-gambhir

पत्नी ने ससुराल जाने से इनकार किया तो पति ने खुद को मारी गोली, गंभीर

मथुरा, 02 मार्च (हि.स.)। मायके में रह रही पत्नी को लेने पहुंचे पति ने मंगलवार दोपहर ससुराल में स्वयं को गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हाइवे पुलिस के अनुसार पत्नी ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया तो क्षुब्ध होकर स्वयं को गोली मार ली। युवक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तोश निवासी सुभानु अपनी पत्नी सोनम को घर ले जाने के लिए थाना हाइवे स्थित नवीपुर सुसराल पहुंचा। पति ने सोनम को उसके साथ घर चलने के लिए कहा। इस पर पत्नी ने इनकार कर दिया। पति के कई बार कहने पर भी पत्नी न जाने की जिद पर अड़ गई। तभी पति सुभानु ने अपने पास रखे तमंचा निकाला और खुद को ही गोली मार ली। गोली उसके सीने में जा लगी। आनन-फानन में घायल सुभानु को समीप के सिटी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया और जांच पड़़ताल शुरु कर दी। पत्नी सोनम के अनुसार उसके पति फुफ़िया ससुर के साथ यहां आए और घर चलने को कहने लगा। उस वक्त सोनम ने अपने माता पिता को खेत से लौट आने को कहा लेकिन सुभानु साथ चलने की जिद करने लगा। इसी वजह से उसने अपने पास से तमंचा निकाला और खुद को गोली मार ली। गोली सुभानू की पसली में जा लगी। सोनम पुत्री मोतीराम मायके में ही रह रही है, जिसकी शादी 15 जून 2020 को थाना वृंदावन क्षेत्र के गांव तोश मैं सुभानु से हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in