hurriyare-will-go-to-ask-for-fagua-nandgaon-hurriyar-will-welcome-with-sticks
hurriyare-will-go-to-ask-for-fagua-nandgaon-hurriyar-will-welcome-with-sticks

हुरियारे फगुआ मांगने जाएंगे नंदगांव, हुरियारिन करेंगी लट्ठों से स्वागत

मथुरा, 24 मार्च (हि.स.)। बरसाना के बाद बुधवार शाम नंदगांव में लठामार होली खेली जाएगी। यहां नंदगांव की हुरियारिन बरसाना के हुरियारों का स्वागत लठो से करेंगी। लठमार होली का आयोजन नंदगांव के चौक पर किया जाएगा, जहां प्रशासन ने पहले ही पूरी तैयारी कर रखी है। करीब महीने भर से अपनी लाठियों को तेल पिला रही नंदगांव हुरियारिनें बुधवार शाम सज-धजकर लहंगा-ओढ़नी पहनकर बरसाने से आए हुरियारों के साथ लठमार होली खेलेंगी। रंगीली गली में ब्रज की परंपरागत लट्ठमार होली के दृश्य को देखकर देश-विदेश से आए श्रद्धालु भी भगवान राधा-कृष्ण के प्रेम के वशीभूत नजर आएंगे। जारी... हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in