वर्तमान हालात को देखते हुए हाउस टैक्स माफ किया जाए: अरविंद वशिष्ठ
वर्तमान हालात को देखते हुए हाउस टैक्स माफ किया जाए: अरविंद वशिष्ठ

वर्तमान हालात को देखते हुए हाउस टैक्स माफ किया जाए: अरविंद वशिष्ठ

झांसी, 09 जुलाई(हि.स.)। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें हाउस टैक्स को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अरविन्द वशिष्ठ ने कहा कि लाॅकडाउन की स्थिति को देखते हुए जनहित में हाउस टैक्स माफ किया जाना चाहिए। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा की लॉकडाउन के समय बाजार लंबे समय बंद रहे हैं। जिसका सीधा प्रभाव आवाम की आमदनी पर पड़ा है। हम चाहते हैं की हालात को देखते हुए गृह कर 2020-21 को माफ किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी गृह, दुकान, वाणिज्य कांपलेक्स आदि में झांसी नगर निगम में हर वर्ष अगस्त माह तक टैक्स जमा करने पर 10 परसेंट की छूट वैसे भी दी जाती थी। लेकिन अभी तक इस वर्ष नगर नगर निगम द्वारा ऐसी कोई घोषणा भी नहीं की गई। जबकि इस वर्ष ’लॉकडाउन की स्थिति देखते हुए सरकार को गृह कर माफ कर देना चाहिए। झांसी वैसे भी नया नगर निगम है और पिछले वर्षों में अत्यधिक टैक्स जनता से वसूला गया है। जनहित को देखते हुए कांग्रेस इस दिशा में सर्वप्रथम नगर आयुक्त नगर निगम झांसी को वार्ता कर ज्ञापन सौंपा जाएगा यदि फिर भी परिणाम नहीं निकले तो हस्ताक्षर अभियान करा कर आयुक्त झांसी मंडल झांसी को ज्ञापन दिया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र रेजा ने कहा कि एक तरफ तो सरकार व्यापारी और जनता की हिमायती बनने का ढोंग करती है और दूसरी तरफ हाउस टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाकर यह सिद्ध कर रही है कि वह जनता के हितों के प्रति बिल्कुल संवेदनशील नहीं है। संचालन राजेंद्र शर्मा एडवोकेट ने किया। उक्त अवसर पर सौरभ साहू, अनिल रिछारिया, जगमोहन मिश्रा, अमित चक्रवर्ती, अनवर अली, राकेश अमरया, मनीष रायकवार, अभिषेक दिक्षित, हैदर अली आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in