होली और दीवाली एक साथ मनाएंगे : अखिल भारत हिन्दू महासभा
होली और दीवाली एक साथ मनाएंगे : अखिल भारत हिन्दू महासभा

होली और दीवाली एक साथ मनाएंगे : अखिल भारत हिन्दू महासभा

मेरठ, 01 अगस्त (हि.स.)। अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन से पूर्व सामाजिक व राजनैतिक दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक तरफ जहाँ विश्व हिन्दू परिषद ने इस दिन 1008 दीपक जलाने की भी प्लानिंग के साथ इस दिन को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय किया है तो वहीं अखिल भारत हिन्दू महासभा ने अपने शारदा रोड स्थित कार्यालय में होली और दीपावली दोनों एक साथ मनाये जाने की बात कही है। इस दिन हिन्दू महासभा सोशल डिस्टेंस के साथ पूरे महानगर में प्रसाद का वितरण करेगी। हिन्दू महासभा के महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत ने कहा कि पांच अगस्त का दिन सभी देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन भगवान राम पुनः धरती पर लौटेंगे। इसलिये इस दिन को यादगार बनाने के लिये हिन्दू महासभा के कार्यालय परिसर को भगवा रंग के झंडों से सजाया जाएगा। अलग अलग रंगों की रंगबिरंगी रंगोली बनाईं जायेगी। हवन व पूजापाठ कर भगवान श्रीराम की स्तुति की जाएगी। होली और दीवाली का आयोजन एक साथ एक ही मंच पर किया जाएगा। शाम को कार्यालय परिसर में दीपक जलाये जाएंगे और प्रसाद का वितरण किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/मनमोहन/-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in