Hindustani Academy has applied for the awards till 25 January
Hindustani Academy has applied for the awards till 25 January

हिंदुस्तानी एकेडमी ने पुरस्कारों के लिए 25 जनवरी तक मांगे आवेदन

प्रयागराज, 03 जनवरी (हि.स.)। हिंदुस्तानी एकेडमी, प्रयागराज द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किए जाने वाले शिखर सम्मान, गुरु गोरक्षनाथ सम्मान, गोस्वामी तुलसीदास सम्मान, संत कबीर दास सम्मान तथा प्रादेशिक स्तर पर वर्ष 2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर दिए जाने वाले सम्मान के साथ ही चार विधाओं कविता, कथा साहित्य, निबंध एवं नाटक के लिए हिंदुस्तानी एकेडमी युवा लेखन सम्मान हेतु साहित्यकारों से आवेदन आमंत्रित किया है। यह जानकारी देते हुए हिंदुस्तानी एकेडमी के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान, महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान, फिराक गोरखपुरी सम्मान, भिखारी ठाकुर भोजपुरी सम्मान, बनादास अवधि सम्मान, कुंभन दास ब्रजभाषा सम्मान, ईसुरी बुंदेली सम्मान हेतु संस्तुतियां एवं आवेदन, निर्धारित प्रारूप पर पुरस्कार संबंधी शीर्षक से सचिव, हिंदुस्तानी एकेडमी, 12 डी कमला नेहरू मार्ग, प्रयागराज के पते पर अंतिम तिथि 25 जनवरी पहुंच जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि पुरस्कारों से संबंधित समस्त जानकारी हिंदुस्तानी एकेडमी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ज्ञातव्य हो कि वित्त एवं लेखा संवर्ग के वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में वित्त अधिकारी के साथ ही हिंदुस्तानी एकेडमी के सचिव का पदभार भी कुशलता से निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in