hindus-need-to-be-organized-for-national-identity
hindus-need-to-be-organized-for-national-identity

राष्ट्र की अस्मिता के लिए हिन्दुओ का संगठित होना जरूरी

हमीरपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। कानपुर के वृन्दावन गार्डन में आयोजित विहिप कार्यकर्ता योजना बैठक में नव घोषित जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों का सुमेरपुर नगर आगमन पर मंगलवार को अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यह स्वागत समारोह अखंड परमधाम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परमधाम के महंत स्वामी सत्यप्रकाश को पुष्पमाला पहना कर पूजा अर्चना के साथ हुई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे राम दत्त पाण्डेय को विहिप का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। जबकि भाजपा के ही जिला महामंत्री रहे के.के त्रिवेदी को जिला मंत्री व कौशलेन्द्र को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहना कर किये गये स्वागत के बाद पाण्डेय व त्रिवेदी ने विश्व हिन्दू परिषद व इसकी कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र की अस्मिता व सनातन संस्कारों की रक्षा के लिए अब हिन्दुओं को संकल्पित होकर बिना जातीय भेदभाव के संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या राममंदिर विहिप के लम्बे संघर्ष का परिणाम है। अभी दो और मंदिर बकाया हैं उन्हें अब स्वतन्त्र करने की राह आसान हो गयी है। संगठन पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों को गठित किया जा चुका है। अब राम नवमी व सीता नवमी को गांव-गांव में आयोजित किये जाने की तैयारी चल रही है। बजरंगदल, मातृशक्ति व दुर्गा वाहनी का शीघ्र ही गठन करके घर-घर हिन्दुत्व जगाया जायेगा। इसके अलावा सत्संग केन्द्र भी चलाये जायेंगे। हिन्दुओं को संगठित करने, भेदभाव मिटाने के लिए और कई कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा के देवेंद्र पालीवाल, आदित्य अवस्थी संघ के खंड संघ चालक कैलाश द्विवेदी ,प्रखंड कार्यवाह ओमेश सिंह, नगर प्रचारक, सौरभ चित्रकूट के जिला संगठन मंत्री रामवीर के अलावा कैलाश निशंक, भार्गव मिश्रा, विहिप नगर अध्यक्ष उमेश शिवहरे समेत दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in