Hindu heart emperor Kalyan celebrates birthday
Hindu heart emperor Kalyan celebrates birthday

हिंदू हृदय सम्राट कल्याण का भाजपाइयों ने मनाया जन्मदिवस

कासगंज, 05 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एवं राजस्थान के राज्यपाल हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मंगलवार को जनपद में जगह जगह समारोह संपन्न हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया है। उनके दीर्घायु एवं निरोगी रहने की कामना कर, मिष्ठान भी वितरित किया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ब्रज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के कार्यालय पर आयोजित समारोह के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के चित्र के समक्ष केक काटकर उनका जन्म उत्सव मनाया है। इसी क्रम में कल्याण सिंह का 89 वाॅ जन्मदिन वरिष्ठ भाजपा डॉ. बीडी राणा सह संयोजक पंचायत चुनाव ब्रज क्षेत्र के आवास पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डॉक्टर वीडियो राणा ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष बाबूजी कल्याण सिंह के द्वारा समाज हित में किए गए, कार्यों की जानकारी दी। सभी कार्यकर्ताओं ने कल्याण की दीर्घायु की कामना की, जिसमें डॉ बी डी राना, महेन्द्र सिंह बघेल, रोशन लाल, ओम प्रकाश वर्मा, सोरन सिंह बघेल दानवीर सिंघ अजय राना, गौरव बघेल, पंकज लोधी, त्रिवेंद्र राजपूत अरुण राजपूत, विकास राजपूत, सुरेंद्र कुमार, राहुल बघेल उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद कासगंज में भारतीय जनता पार्टी के सभासद संजीत कुमार सिंह, अनुराग बिंदल, मनमोहन पल्तानी, प्रेम नारायण राजपूत, सुनील कुमार बाल्मीकि, दुर्गेश महेश्वरी, संजय पुंडीर, अभिषेक माहेश्वरी, द्वारका प्रसाद माहोर एवं वंदना साहू ने भी कल्याण सिंह के जन्मदिन पर मिष्ठान वितरित कर उनके निरोगी रहने एवं दीर्घायु की प्रभु से कामना की है। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in