health-department-is-knocking-door-to-door-for-the-prevention-of-communicable-diseases-in-kasganj
health-department-is-knocking-door-to-door-for-the-prevention-of-communicable-diseases-in-kasganj

कासगंज में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए घर-घर दस्तक दे रहा स्वास्थ्य विभाग

कासगंज 08 मार्च (हि.स.)। संचारी रोग जिले में पनपने न पाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। दस्तक अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण अंचल में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ मच्छर रोधी दवाई का भी छिड़काव किया जा रहा है। कैंप लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशों के मुताबिक संचारी रोगों की रोकथाम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद में संचारी रोग न फैले इसके लिए शहरी एवं ग्रामीण अंचल में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी टोलियां बनाकर जागरूकता रैली निकाल रहे हैं। घरों में जाकर बुजुर्गों महिलाओं बच्चों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी ले रहे हैं। सीएमओ डॉक्टर अनिल कुमार का कहना है कि मौसम के बदलाव के चलते संचारी रोग पर पसारे इसके लिए शासन के निर्देश पर रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में दस्तक अभियान संचालित हो रहा है। हो रहा मच्छर रोधी दवा का छिड़काव शहर हो या देहात सभी क्षेत्रों मे स्वास्थ्य विभाग, संबंधित निकाय एवं पंचायत विभाग संयुक्त रूप से अभियान को गति दे रहे हैं। मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मलेरिया विभाग भी इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभा रहा है। चिकित्सक की सलाह, बरते सावधानी संचारी रोग ना पनपे इसके लिए उन लोगों को जागरूक करते हुए चिकित्सक सावधानी बरतने को कह रहे हैं- -आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। -मच्छरों को न पनपने दें, मच्छर रोधी दवा का प्रयोग करें। -खानपान का विशेष ध्यान रखें बासी भोजन एवं कटे-फटे फल न खाएं। -शुद्ध पेयजल का प्रयोग करें। -खुले मे सोने पर मच्छरदानी का प्रयोग करें। हिंदुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in