head-foe-in-you-worker-tried-to-commit-self-immolation
head-foe-in-you-worker-tried-to-commit-self-immolation

आप में सिर फुटव्वल, कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास

मेरठ, 05 मार्च (हि.स.)। मेरठ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पंचायत के बाद आप नेताओं में इसका श्रेय लेने की होड़ लगी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा अचानक जिलाध्यक्ष बदलने से कार्यकर्ताओं में सिर फुटव्वल हो गई है। शुक्रवार को नए जिलाध्यक्ष का ऐलान होते ही भरी सभा में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। एक कार्यकर्ता ने इस निर्णय के विरोध में आत्मदाह का प्रयास किया। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व ने अंकुश चौधरी को मेरठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी विधिवत घोषणा की गई। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उन्हें बिना विश्वास में लिए एकाएक अंकुश को जिलाध्यक्ष बना दिया गया। जबकि अंकुश से कई वरिष्ठ कार्यकर्ता पिछले काफी समय से आम आदमी पार्टी की सेवा कर रहे हैं। गुस्से में आए एक कार्यकर्ता ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिसके चलते मौके पर हड़कंप मच गया। किसी भी अन्य कार्यकर्ताओं ने जैसे-तैसे युवक को काबू में करते हुए उसके हाथ से केरोसिन की बोतल छीनी। इस मामले में जहां पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने आलाकमान को पूरी रिपोर्ट देने की बात कही है। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की चेतावनी दी है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in