कांग्रेसियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों का हरपदी गंगा में किया पिंडदान
कांग्रेसियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों का हरपदी गंगा में किया पिंडदान

कांग्रेसियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों का हरपदी गंगा में किया पिंडदान

कासगंज 24 जुलाई (हि.स.) उप्र सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था लोकतंत्र की ह्त्या के विरोध में उप्र काँग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु के आह्वान पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व मे शुक्रवार की दोपहर बाद कार्यकर्ताओं द्वारा पवित्र हरि की पौड़ी सूकर क्षेत्र सोरों की भूमि पर उप्र सरकार का पिंडदान एवं लोकतंत्र की अस्थियों का विसर्जन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ अचार्य पण्डित चिमन दुबे ने मंत्रोच्चार कर कार्यक्रम सम्प्पन कराया। जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि प्रदेश मे योगी सरकार मैं अत्याचार, लूट, हत्याए, अपहरण, भरस्टाचार चरम पर पहुंच गया है। लोकतंत्र कानून व्यवस्था पुरी तरह ख़त्म है। प्रदेश मे जंगलराज कायम है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पांडित्य कर्म पर जो टैक्स लगाया है। जो निदंनीय है इसे तुरंत ख़त्म किया जाना चाहिए। कार्यक्रम मे मैजूद कार्यकर्ता दीप कुमार पांडेय, अमित यादव, सौरभ पाल, अमित पाठक, आकाश यादब, मदन मोहन दीक्षित, शरद पांडेय, शैलेंद्र मैहरे, दीपक तिवारी, दीपक उपाधयाय, शोभित गौर, राजीव तिवारी, मोहन पांडा, फ़रीद, राजा सलमानी सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ पुष्पेंद्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in