hamirpur-fire-broke-out-due-to-gas-leakage-husband-scorched-to-death
hamirpur-fire-broke-out-due-to-gas-leakage-husband-scorched-to-death

हमीरपुर : गैस लीकेज से लगी आग, पत्नी की मौत पति झुलसा

हमीरपुर, 27 जून (हि.स.)। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम भौरा में खाना बनाते समय गैस लीकेज होने के कारण आग लग जाने से पति-पत्नी दोनों झुलस गए। पत्नी की हालत गम्भीर होने पर उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। जबकि पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। रविवार की दोपहर ग्राम भौरा निवासी कामता विश्वकर्मा की पत्नी अनीता 28 वर्ष रसोई घर में खाना बना रही थी तभी अचानक गैस लीकेज होने लगी और महिला की साड़ी में आग लग गयी। घर में मौजूद महिला का पति दौड़कर आग बुझाने का प्रयास करने लगा लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। पत्नी के बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया। घटना की सूचना 112 नम्बर को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा गम्भीर रूप से झुलसी महिला व उसके पति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका अपने पीछे एक लड़की चाहत 7 वर्ष तथा दो लड़के शौर्य 4 वर्ष शनि 2 वर्ष को रोते बिलखते छोड़कर संसार से विदा हो गयी है। कामता प्रसाद अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था, बीते वर्ष माता-पिता स्वर्ग सिधार गए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in