hamirpur-action-on-90-workers-for-demonstrating-against-the-killing-of-revenue-worker
hamirpur-action-on-90-workers-for-demonstrating-against-the-killing-of-revenue-worker

हमीरपुर : राजस्व कर्मी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने पर 90 कर्मियों पर कार्रवाई

- डीएम ने कार्य बहिष्कार करने वाले सभी कर्मियों की तीन दिन की काटी पगार - कार्रवाई से कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भड़का, प्रशासन को दी आंदोलन की धमकी हमीरपुर, 04 मार्च (हि.स.)। राजस्व कर्मी की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर यहां 90 राजस्व कर्मचारियों की तीन दिन की पगार काटने की कार्रवाई से मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ में आक्रोश गहरा गया है। गुरुवार को संघ के जिलाध्यक्ष समेत तमाम कर्मियों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस कार्रवाई को वापस लिये जाने की मांग की है अन्यथा की स्थिति में आन्दोलन होगा। बता दे कि, मौदहा तहसील में तैनात सहायक लेखाकार पंकज तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के तत्वाधान में सभी पदाधिकारियों व तहसीलों में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया था। तीन दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपित समेत चार लोगों को आज जेल भेजा गया है। लेकिन जिलाधिकारी ने यहां बड़ी कार्रवाई करते हुये कलेक्ट्रेट समेत तहसीलों के करीब 90 कर्मियों की तीन दिन की पगार काटने के आदेश कर दिये है। इस कार्रवाई को असंवैधानिक करार देते हुये मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने आदेश को वापस लिये जाने की मांग अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव से की है। इस मामले में संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश निगम ने एक ज्ञापन भी दिया है। साथ ही कर्मचारियों ने घटना का सार्वजनिक खुलासा करते हुये अन्य दोषियों पर रासुका और गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अगर शुक्रवार तक वेतन काटने के आदेश वापस नहीं लिये गये तो कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ आन्दोलन करने को बाध्य होगा। संघ के जिलाध्यक्ष ने आज शाम यहां बताया कि राजस्व कर्मी के अंतिम संस्कार में शामिल होने सभी कर्मचारी प्रशासन को सूचना देकर गये थे। इसके बाद भी कार्रवाई की गयी है जो असंवैधानिक है। इसे लेकर कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। बताया कि 90 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये तीन दिन का वेतन काटने के आदेश किये गये है। इस मौके पर जिलामंत्री प्रकाश सौरभ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लल्लू सिंह कुशवाहा, प्रमोद कुमार सोनकर, इबादउल्ला सहित बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in