haj-pilgrimage-2021-completely-canceled---minister-nandi
haj-pilgrimage-2021-completely-canceled---minister-nandi

हज यात्रा 2021 पूर्ण रूप से निरस्त - मंत्री नन्दी

प्रयागराज, 28 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘ ने आज बताया कि कोरोना महामारी के कारण सऊदी अरब सरकार ने केवल सऊदी नागरिकों एवं सऊदी अरब में रह रहे प्रवासियों को ही हज यात्रा-2021 की अनुमति दी है। इसलिये अन्तरराष्ट्रीय जायरीन के लिये हज यात्रा 2021 की यात्रा निरस्त रहेगी। यह जानकारी मंत्री नन्दी के मीडिया सलाहकार बालाजी केसरवानी ने देते हुए बताया है कि सऊदी अरब के दिये गये निर्देशों के अनुपालन में हज कमेटी ऑफ इण्डिया ने हज यात्रा-2021 हेतु सर्कुलर-7 जारी कर प्राप्त आवेदनों को निरस्त कर दिया है। इसलिये अब हज यात्रा 2021 के लिए भारत से कोई भी यात्री हज के लिए प्रस्थान नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति 10ए विधानसभा मार्ग, लखनऊ-1 द्वारा सर्कुलर 24 जून को जारी कर दिया गया है और हज यात्रा 2021 का पूरी तरह से निरस्तीकरण कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in