government-should-solve-the-problems-of-farmers-naresh-tikait
government-should-solve-the-problems-of-farmers-naresh-tikait

किसानों की समस्या का समाधान करे सरकार : नरेश टिकैत

बस्ती, 25 फरवरी( हि.स.)। पश्चिम के बाद पूर्वांचल में किसान आनदोलन की चिंगारी उठने लगी है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत मुण्डेरवा में किसान महापंचायत में पहुंचे। पूर्वांचल के कई जिलों से हजारों किसान महापंचायत में पहुंचे। नरेश टिकैत ने कहा की गाजीपुर बार्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। यहां भी अपने परिवार के लोग हैं यहां आकर अच्छा लग रहा है। धरने से उठकर हम क्या करेंगे, महापंचायत पूरे भारत में जगह-जगह चल रही है। आसाम और बंगाल में सभा के सवाल पर उन्होंने कहा की हमसे चुनाव से कोई मतलब नहीं ये चुनावी सभा नहीं है किसानों की समस्या है। किसानों की समस्या के समाधान की हम बात कर रहे। हमारा कांग्रेस से कभी गठबंधन नहीं रहा। हमने भाजपा को जितना समर्थन दिया, खुल कर वोट दिए इतना किसी पार्टी का नहीं किया। टिकैत ने कहा की हम बातचीत के इंतजार में हैं। हम बात करें तो किससे करें। एक सवाल पर उन्होंने कहा की राजनाथ सिंह की किसानों के प्रति अच्छी सोच है। पूर्वांचल में किसान महापंचायत के सवाल पर उन्होंने कहा की हम किसी पार्टी का विरोध नहीं करते। हम पार्टी की नीतियों का विरोध करते हैं। सीएम योगी अच्छे हैं। हमें उन से कोई गिला शिकवा नहीं। ये आंदोलन गाजीपुर बार्डर दिल्ली का है। उत्तर प्रदेश की समस्या तो अलग है। यहां गन्ने, बिजली की समस्या है। हम अभी उत्तर प्रदेश को छेड़ नहीं रहे हैं। अभी ये लड़ाई केन्द्र से है। इसके बाद यहां की समस्याओं पर लड़ाई लड़ी जाएगी। गन्ने के भुगतान पर उन्होंने कहा की सुप्रीम कोर्ट का आदेश है की 14 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान किया जाए। गन्ने के भुगतान के लिए भी जगह-जगह आंदोलन हो रहे, किसानों को आज जमीन बचाने के लाले पड़ गए हैं। किस तरह हम खेती करें, डीजल, पेट्रोल, उर्वरक और दवाइयों के रेट बढ़ गए हैं। गन्ने के भुगतान की दिक्कत किसानों के सामने है। हिन्दुस्थान समाचार/महेंद्र/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in