government-is-running-all-the-schemes-for-the-upliftment-of-women-poonam-kapoor
government-is-running-all-the-schemes-for-the-upliftment-of-women-poonam-kapoor

महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही सरकार : पूनम कपूर

— योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर ग्रामीण महिलाओं में जागरुकता की है जरुरत कानपुर, 03 मार्च (हि.स.)। महिलाओं के हितों के लिये केन्द्र और प्रदेश सरकार अनेकों योजनाये संचालित कर रही है। महिला कल्याण के अन्तर्गत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, अत्याचार से प्रभावित अनुसूचित जाति की पीड़िताओं को आर्थिक सहायता आदि योजनायें संचालित है। ग्रामीण स्तर की महिलाओं को जागरुक कर योजनाओं का लाभ दिलाया जाये। यह बातें बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने कही। मिशन-शक्ति के तहत बुधवार को नर्वल तहसील के सभागार में महिला जनसुनवाई एवं जागरुकता चौपाल का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला एवं पूनम कपूर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दोनों सदस्यों ने काफी संख्या में उपस्थित महिलाओं से चौपाल में मिलते हुये एक-एक कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिसके अन्तर्गत महिलाओं द्वारा आवास, शौचालय तथा अपनी अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। सदस्य ने प्राप्त समस्याओं को शीघ्र संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजकर निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा महिलाओं के उत्पीडन को रोकने तथा महिलाओं के विरुद्व किसी प्रकार की घरेलू हिंसा/उत्पीडन संबंधी समस्याओं पर समुचित कार्यवाही की जा रही है। दहेज उत्पीडन, दहेज हत्या एवं अन्य समस्याओं से पीडित महिलाओं के संबंध में तत्काल विधिक कार्यवाही भी करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलायें अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरुक रहे तथा बालिकाओं को शिक्षित अवश्य करें।इस दौरान उप जिलाधिकारी अमित सिंह, क्षेत्राधिकारी एचके यादव, एडीपीआरओ एसवी शुक्ला सहित महिला थानाध्यक्ष आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें महिलाएं महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला ने बताया कि महिलाओं को सुविधा दिलाने के लिये प्रत्येक थाना एवं तहसील स्तर पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है। यहां पर महिलाये अपनी समस्यायें बता सकती है। क्षेत्राधिकारी गीताजंलि सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा एवं उनकी सहायता के लिए 112 पुलिस सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्प लाइन के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं को जागरुक करते हुये बताया कि इन नम्बरों किसी समस्या होने पर शीघ्र पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है, जिसमें संबंधित शिकायतकर्ता महिला का नाम भी गोपनीय रखा जाता है। इसी के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटीरोमियों टीम भी उनकी सुरक्षा के लिए स्कूल, कालेज, माॅल व अन्य स्थलों में रहती है। चौपाल में योजनाओं की ली गयी जानकारी महिला जनसुनवाई एवं जागरुकता चौपाल में जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। चौपाल में विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी गयी। उन्होंने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस में महिलाओं के हितों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण आर्थिक विकास और नियोजन मेें महिलाओं की भागीदारी, ग्राम्य विकास की योजनाओं के दिव्यांगजन से शादी करने पर पुरस्कार, आंगनबाड़ी योजना, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए शादी अनुदान योजना, महिला शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद/मोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in