gorakhpur-pollution-free-funeral-site-ready-at-a-cost-of-12-crores-13-bodies-will-be-burnt-together
gorakhpur-pollution-free-funeral-site-ready-at-a-cost-of-12-crores-13-bodies-will-be-burnt-together

गोरखपुर : 12 करोड़ की लागत से प्रदूषण मुक्त अंत्‍येष्टि स्‍थल तैयार, एक साथ 13 शवों का होगा दाह

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे लोकार्पण - प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर तैयारी को अंतिम रूप दिया - नगर निगम के अधिकारी लोकार्पण से पहले साफ-सफाई व कमियों को दूर करने में जुटे गोरखपुर, 15 फरवरी (हि.स.)। राप्ती नदी के राजघाट पर निर्मित अंत्येष्टि स्थल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल लोकार्पण करेंगे। यह अंत्येष्टि स्थल पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगा। यहां एक साथ 13 शवों का दाह किया जा सकेगा। सोमवार की शाम को प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा कर निरीक्षण कर तैयारी को अंतिम रूप दिया। मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर, जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र ने मौके का मुयायना किया। इधर, नगर निगम के अधिकारी लोकार्पण से पहले साफ सफाई और अन्य कमियों को दूर करने में जुटे हुए हैं। बता दें कि राजघाट पर पहले से ही करीब 10.50 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक अंत्येष्टि स्थल का बना हुआ है। यहां 10 शवों का लकड़ी और दो शव का गैसीफायर विधि से अंतिम संस्कार होता है। एक किनारे कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार के लिए एलपीजी आधारित अंत्येष्टि स्थल बना है। अब इसे और आधुनिक किया गया है। वायु प्रदूषण रोकने के लिए इसमें स्क्रबर लगा दिया गया है। सामान्य स्थिति में लगाने वाली लकड़ी से आधे में ही दाह संस्कार हो जाएगा। अंतिम संस्कार में भी कम समय लगेगा। एलपीजी आधारित अंत्येष्टि स्थल में एक शव के दाह संस्कार में केवल 12 से 16 किलोग्राम एलपीजी लगेगी। इतना ही नहीं, दाह स्थल तक पहुंचने के लिए 60 लाख की लागत से सीसी सड़क भी बनेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास करेंगे। बोले मुख्य अभियंता नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद का कहना है कि अंत्येष्टि स्थल इको फैंडली है। दाह संस्कार हो रहे हैं। सिंचाई विभाग के सहयोग से दाह संस्कार के लिए प्लेटफार्म बनवाए गए हैं। अब यह और आधुनिक हो गया है। कल सीएम इसका लोकार्पण करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in