गोरखपुर : सपा जिलाध्यक्ष नगीना साहनी कोरोना संक्रमित

गोरखपुर : सपा जिलाध्यक्ष नगीना साहनी कोरोना संक्रमित
गोरखपुर : सपा जिलाध्यक्ष नगीना साहनी कोरोना संक्रमित

गोरखपुर,15 जुलाई,(हि.स.)। सपा जिलाध्यक्ष नगीना साहनी की कोरोना रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। वह नौसढ़ स्थित अपने घर में एकांतवास पर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से वायरल फीवर की शिकायत थी। जब बुखार ठीक नहीं हो रहा था तब कोरोना की जांच कराई तो इसकी प्राथमिक जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई तो इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती होना होगा। सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जमुना निषाद के पुत्र अमरेंद्र निषाद ने कहा कि जिलाध्यक्ष की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से सपा कार्यकर्ता दुःखी है। वह उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in