गोंडा : कोरोना ने एक महिला सहित अब तक 9 लोगों की छीन ली जिंदगी, लगातार बढ़ती संख्या से लोग भयभीत
गोंडा : कोरोना ने एक महिला सहित अब तक 9 लोगों की छीन ली जिंदगी, लगातार बढ़ती संख्या से लोग भयभीत

गोंडा : कोरोना ने एक महिला सहित अब तक 9 लोगों की छीन ली जिंदगी, लगातार बढ़ती संख्या से लोग भयभीत

गोंडा, 20 जुलाई (हि.स.)। जनपद में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या से हाहाकार मच गया है। कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन इसकी संख्या में इजाफा न हो रहा हो। दिन प्रतिदिन बढ़ रही संख्या से प्रशासन भी हलकान है। अब तक जनपद में 269 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिनमें से 195 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि एक महिला सहित 9 लोग असमय काल के गाल में समा चुके हैं। वही 67 एक्टिव केस पंडरी कृपाल स्थिति एल वन तथा प्रशासन द्वारा अधिग्रहित एल दो में भर्ती कराया गया है। जिले की करीब 38 लाख की आबादी में अब तक 15228 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें 14769 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इस तरह अब तक कुल आई रिपोर्ट में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 269 हो गई है। जबकि बीते रविवार की देर रात तक आई रिपोर्ट के बाद 369 सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं प्राप्त हुई है। जिले के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर अब तक 142 वर्जित क्षेत्र बनाए गए हैं। जिसमें 41 वर्जित क्षेत्र अब भी सक्रिय हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 41 वर्जित क्षेत्रों में सिर्फ गोंडा शहर में 32 वर्जित क्षेत्र बनाए गए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने एल वन तथा एल टू हॉस्पिटल को मिलाकर डेढ़ सौ बेड का कोरोना वार्ड किया गया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ मधु गैरोला ने बताया की केसों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन अब तक जितने मरीजों की मृत्यु हुई है वह पूर्व में किसी ना किसी अन्य रोग से भी ग्रसित थे। केंद्र व राज्य सरकार के सभी प्रोटोकाल को फॉलो किया जा रहा है। पंडरी कृपाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा एक निजी नर्सिंग कॉलेज को मिलाकर डेढ़ सौ बेड की व्यवस्था कराई गई है। जहां-जहां पर रोगी मिल रहे हैं। वहां के आस पास पड़ोस के लोगों की भी जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही साथ रोगियों के कांट्रेक्ट की ट्रेसिंग का काम भी किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in