go-air-flight-from-lucknow-to-mumbai-abruptly-canceled-passenger-problems-increased
go-air-flight-from-lucknow-to-mumbai-abruptly-canceled-passenger-problems-increased

लखनऊ से मुंबई जाने वाली गो-एयर की उड़ान अचानक निरस्त, यात्रियों की बढ़ीं दिक्कतें

लखनऊ,12 फरवरी (हि.स.)। राजधानी के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट , दिल्ली और बेंगलूर हवाई अड्डे पर खराब मौसम के चलते लखनऊ आने-जाने वाले विमानों पर काफी असर दिख रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लखनऊ से मुंबई जाने वाली उड़ान जी8-397, बेंगलूरू से लखनऊ आने वाली जी8-805, मुंबई से लखनऊ आने वाली गो-एयर की विमान जी8-307 को शुक्रवार को अचानक निरस्त कर दिया है। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, कोहरा और दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रैफिक लोड के चलते विमानों के रद्द होने और लेटलतीफी से यात्रियों को दिक्कतें बढ़ गई हैं। बेंगलूरू से लखनऊ आने वाली गो-एयर की फ्लाइट जी8-805, मुंबई से लखनऊ आने वाली गो-एयर की जी8-307, लखनऊ से मुंबई जाने वाली गो-एयर की जी8-397 उड़ानें शुक्रवार को निरस्त कर दी गई हैं। जबकि गुरुवार देर रात तक लखनऊ से अहमदाबाद, बेंगलूरू, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद रूट की करीब 12 उड़ानें निरस्त रहीं हैं। 15 से अधिक विमान चार घंटे की देरी से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-812 सवा घंटे की देरी से उड़ान भर सकी है। इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई-5004 बीस मिनट, इंडिगो की 6ई-306 पौन घंटा, इंडिगो की एक अन्य उड़ान 6ई-769 पौने दो घंटे लेट रही है। वहीं, दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की एआई-811 डेढ़ घंटे देरी से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी है। इसी तरह से लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की 6ई-5342 एक घंटे 43 मिनट लेट रही है। जबकि इंडिगो की 6ई-5012 आधे घंटे और मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-5011 एक घंटे देरी से पहुंची। लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की 6ई-6232 एक घंटे 20 मिनट तथा चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली 6ई-2409 पौन घंटा देरी की शिकार हुई है। लखनऊ से बेंगलूरू जाने वाली इंडिगो की 6ई-6389 दो घंटे 26 मिनट तथा बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-451 चार घंटे की देरी से अमौसी एयरपोर्ट पहुंची है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in