डीआईओएस के विरोध में प्रबन्ध समिति ने बन्द किया बालिका इन्टर काॅलेज का मुख्य द्वार
डीआईओएस के विरोध में प्रबन्ध समिति ने बन्द किया बालिका इन्टर काॅलेज का मुख्य द्वार

डीआईओएस के विरोध में प्रबन्ध समिति ने बन्द किया बालिका इन्टर काॅलेज का मुख्य द्वार

- प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष ने काॅलेज के प्रबन्धन में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप करने का लगाया आरोप - जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार प्रबन्ध समिति काॅलेज में तैनात की गई अध्यापिका को कार्यभार ग्रहण नहीं करने दे रही हैे हापुड़, 15 जुलाई (हि.स.)। जिला विद्यालय निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए रामनिवास बालिका इंटर काॅलेज की प्रबंध समिति ने काॅलेज को अनिश्चित काल के लिए बंद रखने की घोषणा की है। समिति के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर काॅलेज के प्रबंधन में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रबन्ध समिति के बीच बने विवाद का खामियाजा छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। रामनिवास बालिका इंटर काॅलेज की प्रबन्ध समिति और जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना के बीच एक चपरासी की नियुक्ति और एक अध्यापिका की तैनाती को लेकर विवाद बना हुआ है। इस विवाद के दौरान काॅलेज की प्रबन्ध समिति ने बुधवार को काॅलेज का मुख्य द्वार बन्द कर दिया। उनका कहना है कि जिला विद्यालय निरीक्षक जब तक प्रबन्ध समिति पर चपरासी की पुनः नियुक्ति करने के लिए दबाव बनाना बन्द नहीं करेंगी, तब तक काॅलेज नहीं खोला जाएगा। प्रबन्ध समिति और जिला विद्यालय निरीक्षक के बीच हुए इस विवाद का खामियाजा छात्राओं को भुुगतना पड़ रहा है। काॅलेज की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष हरिराज सिंह त्यागी ने बताया कि काॅलेज में कार्यरत चपरासी को कुछ दिन पहले उसके अनुचित आचरण और कत्र्तव्य का पालन नहीं करने के आरोप के कारण पहले निलंबित कर आचरण सुधारने की चेतावनी दी गई। इसके बावजूद शान्तनु के आचरण में बदलाव नहीं आने पर उसे प्रबन्ध समिति ने सेवामुक्त कर दिया था। अब जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना उस चपरासी की पुनः नियुक्ति करने के लिए प्रबन्ध समिति पर दबाव बना रही हैं। उन्होंने कहा कि चपरासी की नियुक्ति करना काॅलेज की प्रबन्ध समिति का अधिकार है। वह जिला विद्यालय निरीक्षक के दबाव को किसी भी हाल में नहीं मानेंगे। उन्होंने बताया कि प्रबन्ध समिति ने निर्णय लिया है कि जब तक जिला विद्यालय निरीक्षक विद्यालय के प्रबन्धन में अनावश्यक हस्तक्षेप करना बन्द नहीं करेंगी, तब तक काॅलेज को बन्द रखा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना का कहना है कि उन्होंने रामनिवास बालिका इंटर काॅलेज में एक अध्यापक को स्थानांतरित किया था। लेकिन काॅलेज की प्रबन्ध समिति उसे काॅलेज में कार्यभार ग्रहण नहीं करा रही है। उन्होंने काॅलेज के सेवामुक्त चपरासी के सम्बन्ध में कभी भी प्रबन्ध समिति से चर्चा नहीं की है। उस मामले की जांच की जा रही है। इस सम्बन्ध में केवल प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों से उनके पक्ष की जानकारी ली गई थी। प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी स्थानांतरित की गई अध्यापिका को कार्यभार ग्रहण कराने से बचने के लिए चपरासी वाले मामले को जोड़ कर उन पर दबाव बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि काॅलेज किसी व्यक्ति विशेष की सम्पत्ति नहीं है। उसे बिना उचित कारण बन्द नहीं रखा जा सकता है। यह बालिकाओं की शिक्षा को बाधित करने का अनुचित प्रयास है। हिन्दुस्थान समाचार/विनम्र व्रत त्यागी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in