gir-is-krishna39s-cow-their-arrival-will-stop-the-quarrel-in-the-house-anandi-ben-patel
gir-is-krishna39s-cow-their-arrival-will-stop-the-quarrel-in-the-house-anandi-ben-patel

गीर कृष्ण की गाय है, इनके आने से घर में झगड़ा बंद हो जाएगा : आनंदी बेन पटेल

-राज्यपाल ने काशी दौरे के दूसरे दिन गर्भवती महिलाओं की गोद भरी, बच्चों का किया अन्नप्राशन, मां की भूमिका में दी नसीहत वाराणसी, 03 मार्च (हि.स.)। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शाहंशाह पुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को मां और अभिभावक की भूमिका में दिखी। केन्द्र में राज्यपाल ने दो गर्भवती महिलाओं नीतू और नरगिस की गोद भराई की। मां की भूमिका में उन्होंने दोनों की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ही डिलीवरी कराना। लड़का-लड़की जो भी हो बराबर ध्यान देना। उन्होंने 06 माह के दो बच्चों का अन्नप्राशन भी किया। दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आई राज्यपाल शाहंशाहपुर स्थित गीर गाय वितरण कार्यक्रम स्थल पर भी पहुंची। उन्होंने कहा कि ये सामान्य गाय नहीं, कृष्ण जी की गाय है। इस गाय के कारण घरों में झगड़ा बन्द हो जाएगा। राज्यपाल ने आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों में उपयोगी खिलौने, गेम, बर्तन, कुर्सी आदि भी वितरित किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि लोगों को शिक्षा के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और कॉलेज बच्चों को अच्छा बनाते हैं। लखनऊ में 80 आंगनवाड़ी केंद्रों को विश्वविद्यालय, कालेजों द्वारा 55 हजार प्रति आंगनवाड़ी के हिसाब से बच्चों के उपयोगी सामान दिया गया। प्रदेश में जिला प्रशासन के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों की मदद हो रही है। उन्हें और मजबूत करने की जरूरत है। पूरे प्रदेश में 50,000 से अधिक बड़े कॉलेज हैं। एक कालेज 2-3 आंगनवाड़ी को गोद लेकर वहां सामान, किताब आदि का सहयोग करें। कॉलेज के बच्चे उस गांव में जाकर एक दिन स्वच्छता कार्य करें, ऐसी जिम्मेदारी लें। गरीब समाज के प्रति संवेदनशीलता बढ़ानी है। सामाजिक दायित्व की जिम्मेदारी से करें। उन्होंने बताया कि वाराणसी में कालेज इस दिशा में कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों में स्थानीय 50 छोटे बच्चों को आमंत्रित कराती हैं। बच्चे समारोह देखते हैं। उनमें आगे पढ़ने की ललक बढ़ती है। उन्होंने दृष्टांत सुनाया कि एक दीक्षांत में आमंत्रित बच्चों ने उनके पास स्वेटर, चप्पल नहीं होना बताया तो आमंत्रितकर्ता व्यक्ति ने उसकी व्यवस्था की और वहीं पहन बच्चे समारोह में आए। इससे सक्षम व्यक्ति,वर्ग को भी दायित्व बोध का एहसास होता है। कार्यक्रम में राज्यपाल ने रेड क्रॉस सोसायटी वाराणसी द्वारा उनके कोरोना कॉल में किए गए कार्यों के उल्लेख की बनाई गई पत्रिका का विमोचन किया। गीर गाय वितरण समारोह में हुई शामिल दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आई राज्यपाल शाहंशाहपुर स्थित गीर गाय वितरण कार्यक्रम स्थल पर भी पहुंची। गुजरात से लाई गई गीर गाय 14 पशुपालकों में राज्यपाल ने वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात का बनास कांठा कभी अति पिछड़ा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात में मुख्यमंत्री बने तो उनकी सरकार ने बड़ा कार्य किया। शिक्षा बड़ी, नर्मदा का पानी पीने व खेतों में पहुंचा। आज गुजरात में बनास सबसे अच्छा जिला बन गया है। वहां की बनास डेयरी में 84 लाख लीटर दूध रोजाना उत्पादन होता है। उनके दुग्ध उत्पाद पूरी दुनिया में बिकते हैं। अब बनासकांठा से बनारस गीर गाय आ रही हैं। प्रधानमंत्री ने गुजरात और यूपी को जोड़ा है। गीर गाय को अच्छे से रखेंगे तो अच्छा होगा उन्होंने पशु पालकों से कहा कि गीर गाय को अच्छे से रखेंगे तो अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि जब घर में झगड़ा होने पर बच्चे रोने लगते हैं इससे ज्यादा असर गीर गाय पर होता है कि मालिक दुःखी है। खाना खिलाओ तो प्रेम से रखो बोल कर रखो उसका असर रहेगा। उन्होंने कहा कि ये सामान्य गाय नहीं, कृष्ण जी की गाय है। जब काशी में आ रही है तो गंगा और ऋषियों की भूमि है। गाय के कारण घरों में झगड़ा बन्द हो जाएगा। उन्होंने महिला सम्मान पर कहा कि बहू को बेटी के रूप में लें। बेटी को बेटा की तरह ले। महिलाओं को आगे लाएं उन्हें नई तकनीकी शिक्षा से जोड़े। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in