ghaziabad-bjp-released-list-of-zilla-panchayat-candidates
ghaziabad-bjp-released-list-of-zilla-panchayat-candidates

गाजियाबाद : भाजपा ने जारी की जिला पंचायत उम्मीदवारों की सूची

गाजियाबाद, 02 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को गाजियाबाद के जिला पंचायत सदस्य के लिए 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी की पत्नी को भी उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के हस्ताक्षर से जारी सूची में भाजपा ने वार्ड 01 पर अमित चौधरी, वार्ड 25 पर सुमन देवी, वार्ड 03 पर जोगेश्वर, वार्ड 04 पर संजू देवी, वार्ड 05 पर गौरव कुमार और वार्ड 07 पर पुष्पेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा है। इसी क्रम में वार्ड 09 पर सीमा, वार्ड 10 पर मेहताब चौधरी, वार्ड 11 पर दिनेश जाटव, वार्ड 12 पर रामेश्वरी, वार्ड 13 पर अंशु मावी अिौर वार्ड 14 पर ममता त्यागी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि पंचायत चुनाव का का बिगुल बज चुका है। ग्रामीण इलाकों में माहौल पूरी तरह से चुनावी हो गया है। कांग्रेस, सपा, लोकदल व अन्य राजनीतिक दल भी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in