gas-cylinder-catches-fire-in-house-loss-of-property-worth-lakhs
gas-cylinder-catches-fire-in-house-loss-of-property-worth-lakhs

गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, लाखों की सम्पत्ति का नुकसान

फतेहपुर, 17 मई (हि.स.)। जिले में सोमवार दोपहर को खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर की रबड़ का पाइप लीकेज हो जाने से आग लग गई। महिलाएं और घर के सदस्य जान बचाकर घर के बाहर भागे। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। तब तक लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। थाना कल्याणपुर क्षेत्र के जोगापुर गांव में दयाशंकर के घर में महिलाएं खाना बना रही थी। तभी गैस चूल्हा व गैस सिलेंडर के बीच लगने वाली रबड़ लीकेज हो गई और गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते देखते गैस सिलेंडर आग का गोला बन गया। महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों ने घर के बाहर भाग कर किसी तरह जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि गैस सिलेंडर से उठती लपटें देख काफी मशक्कत के बाद कुछ सामान निकालने का प्रयास करते रहे। आग इतनी विकराल थी कि घर के ऊपर आग की लौ दिखाई दे रही थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि घरेलू सामान सहित करीब ढाई लाख रुपये की सम्पत्ति का नुकसान हो गया है। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in