Ganga Jamuni Tehzeeb will not be allowed to be attacked
Ganga Jamuni Tehzeeb will not be allowed to be attacked

गंगा जमुनी तहजीब पर नहीं होने दिया जाएगा कुठाराघात

- माहौल खराब करने वालों पर की जाए सख्त कार्रवाई, नजर रखे प्रशासन कानपुर, 18 जनवरी (हि.स.)। ऐतिहासिक व धार्मिक नगरी बिठूर में धार्मिक माहौल खराब करने वालों को लेकर मोहम्मदी यूथ ग्रुप के पदाधिकारियों ने आलाधिकारियों से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। यह भी कहा गया कि लाख कोशिशों के बावजूद हम लोग गंगा जमुनी तहजीब को कुठाराघात नहीं होने दिया जाएगा। मोहम्मदी यूथ ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड के नेतृत्व में बिठूर में धर्मस्थल में तोड़फोड़ करने व मज़ार शरीफ को भगवा रंग से रंगकर उस पर जय श्रीराम लिखने वालों पर रासुका लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी आलोक तिवारी और डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह से एक प्रतिनिधि मंडल मिला। यूथ ग्रुप के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी व डीआईजी को बताया कि 1857 में भारत स्वतंत्रता का प्रथम संग्राम का श्रीगणेश करने वाले कानपुर के बिठूर में गणेश शंकर विद्यार्थी-मौलाना हसरत मोहानी की नगरी व गंगा जमुनी तहज़ीब का प्रेरणास्रोत कानपुर के बिठुर क्षेत्र में अमन के दुश्मनों ने मस्जिद की मीनारे तोड़कर मस्जिद को क्षतिग्रस्त किया। इसके साथ ही मज़ार शरीफ को भगवा रंग में रंगकर उस पर जयश्रीराम लिख दिया गया। जिससे कानपुर ही नहीं देश-प्रदेश का माहौल खराब करने का षड़यंत्र रचा। कानपुर नगर के खुशगवार माहौल को खराब करने वाले बिठूर के असामाजिक तत्वों ने कानपुर का अमन खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके हौसले इतने बुलंद हो गये कि दिन के उजाले में ऐसी घटना को अंजाम दिया गया। वहां रहने वाले मुसलमानों को डराने और धमकाने के साथ उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की गयी। जिला प्रशासन व अमनपसंद लोगां की सूझबूझ से माहौल खराब होते-होते बचा। आगे ऐसी कोई घटना न हो तो जिला प्रशासन को सख्ती के साथ-साथ बिठूर में रहने वाले मुसलमानों में जो डर की भावना उत्पन्न हो रही है उसे दूर करने के लिए उचित कदम उठाएं। असामाजिक तत्वों व जो भी इस षड्यंत्र में शामिल है उन पर रासुका की कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान शफाआत हुसैन डब्बू, शबनम आदिल, कौसर अंसारी, आकाश द्विवेदी, हसीना बेगम, राहुल चौहान, दिनेश महाराज, मोहम्मद मुबश्शीर, मोहम्मद इमरान पठान, अफलाक अहमद, दुर्गेश पांडेय, वीरेंद्र यादव, फैज़ान अहमद, शमशाद अली, अफज़ाल अहमद आदि लोग मौजूद रहें। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in