gadge-sage-against-the-caste-system-high-and-low-kalim-khan
gadge-sage-against-the-caste-system-high-and-low-kalim-khan

जातीय प्रथा, ऊंच-नीच के घोर विरोधी संत गाडगे : कलीम खां

कन्नौज, 23 फरवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय पर मंगलवार को संत गाडगे महाराज की 145वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कलीम खां ने कहा कि वे कहा करते थे कि मानव के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा के लिए अपने बर्तन तक भी बेचने पड़े तो बेच दो। संत गाडगे जातीय प्रथा, ऊंच-नीच के बहुत विरोधी थे। उन्होंने कहा कि वे जीवन पर्यन्त गरीब, मजदूरों, दिव्यांगों की सेवा में जीवन बिताए। उनका कहना था कि किसी की मदद करना मानव जीवन का सबसे बड़ा पुण्य काम है। आप जब तक जिएं, तब तक दूसरों के लिए जिएं। इस मौके पर सत्तार कुरैशी, राम सेवक बाथम, मसूद अहमद भुट्टो, शोभित दुबे, आदि लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in