लखनऊः दिनांकः 20 जुलाई, 2021: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जनपद देवरिया में सड़क निर्माण हेतु 109.22 लाख (एक करोड़ नौ लाख बाईस हजार) रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में निर्देश दिया गया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2022 तक पूर्ण रूप से कर लिया जाए और यदि कोई धनराशि अप्रयुक्त/अनाहरित बचती है तो उसे 31 मार्च 2022 से पूर्व समर्पित किया जाएगा। स्वीकृत धनराशि का पूरा लेखा-जोखा 31 मार्च 2022 तक नियोजन अनुभागदृ4 को प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित किया।