four-women-drown-in-ganges-bathing-on-mahashivratri
four-women-drown-in-ganges-bathing-on-mahashivratri

महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान करने गयी चार युवतियां डूबी

गोताखोरों ने दो को बचाया, दो की तलाश जारी प्रतापगढ़, 11 मार्च (हि.स.)। प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर गुरुवार को परिजनों साथ गंगा स्नान करने गयी चार युवतियां गहरे पानी मे चली गयी। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने दो को बचा लिया लेकिन तेज बहाव के चलते दो को नही बचा सके, जिनकी तलाश जारी है। प्रयागराज से गोताखोर बुलाये गए हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के करमूगंज अंतामऊ के दो दर्जन से अधिक लोग महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान करने शाहाबाद घाट पहुंचे थे। घाट के दक्षिणी किनारे पर समूह के साथ चार युवतियां नहाने गईं। जो गंगा की तेज धारा में बहने लगीं। एक मल्लाह नाव लेकर उनको बचाने दौड़ा और अंजनी (13) पुत्री श्यामलाल और प्रियंका (14) पुत्री राम अभिलाष को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। अनमोल भारती की बेटी राधा (12) और प्रताप भारती की बेटी बेगम (14) तेज धारा में समा गईं। सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार और थानाध्यक्ष मानिकपुर सुभाष यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों के साथ नाविकों की टीम को पानी में उतारा। घंटों प्रयास के बाद भी राधा और बेगम का पता नहीं चला। गंगा में समाने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उपजिलाधिकारी कुंडा जलराजन चौधरी ने बताया कि दो किशोरियों के गंगा में समाने और उनका पता नहीं चलने पर पुलिस ने प्रयागराज की जल पुलिस से मदद ली है। गोताखोरों की टीम पहुंच गई है। गंगा में कई स्थानों पर जाल लगाकर गोताखोर तलाश में जुटे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in