four-policemen-involved-in-robbery-sacked-from-gold-merchant
four-policemen-involved-in-robbery-sacked-from-gold-merchant

स्वर्ण व्यापारी से लूटकाण्ड में लिप्त चार पुलिसकर्मी बर्खास्त

बस्ती,13 फरवरी (हि.स.)। गोरखपुर जनपद में बीते दिनों हुई स्वर्ण व्यापारी से लूटकाण्ड में लिप्त बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाने में तैनात चार पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। लूट काण्ड में लिप्त एक उपनिरीक्षक तथा तीन आरक्षियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा है कि उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र प्रसाद यादव, आरक्षी संतोष यादव, महेन्द्र यादव, आलोक भार्गव थाना पुरानी बस्ती को पुलिस विभाग की सेवा से पदच्युत (बर्खास्त) कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/महेंद्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in