former-bjp-metropolitan-president-corona-positive-returned-from-west-bengal
former-bjp-metropolitan-president-corona-positive-returned-from-west-bengal

पश्चिम बंगाल से लौटे भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कोरोना पाॅजिटिव

मेरठ, 10 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल से चुनाव प्रचार में भाग लेकर लौटे भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। उनके संपर्क में आए लोगों के सेंपल भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनावों में मेरठ से भी कई भाजपा नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया था। इनमें पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, विवेक रस्तोगी भी शामिल रहे। पश्चिम बंगाल से मेरठ में वापस लौटे करुणेश नंदन गर्ग की तबीयत खराब होने पर कोरोना टेस्ट कराया गया। जहां पर उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। फिलहाल पूर्व महानगर अध्यक्ष ने खुद को गृह एकांतवास में रखा हुआ है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से खुद का कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। इससे पहले मेरठ में भाजपा के किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी भी कोरोना पाॅजिटिव पाए जा चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in