सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि होंगे मालदीव के पूर्व राजदूत

former-ambassador-of-maldives-will-be-the-chief-guest-of-the-convocation-ceremony-of-sampoornanand-sanskrit-university
former-ambassador-of-maldives-will-be-the-chief-guest-of-the-convocation-ceremony-of-sampoornanand-sanskrit-university

वाराणसी, 23 फरवरी (हि.स.)। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत महोत्सव के मुख्य अतिथि मालदीव के पूर्व राजदूत एवं विदेश मंत्रालय में अपर सचिव (विकास साझेदारी प्रशासन) अखिलेश मिश्र होंगे। यह जानकारी मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजाराम शुक्ल ने दी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 02 मार्च, 2021 को पूर्वांह 11 बजे से परिसर स्थित ऐतिहासिक मुख्य भवन में होगा। जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनन्दीबेन पटेल करेगी। कुलपति ने बताया कि 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी, मालदीव में भारत के पूर्व राजदूत एवं विदेश मंत्रालय में अपर सचिव (विकास साझेदारी प्रशासन) संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी भाषा में विशिष्ट पकड़ रखते हैं। मिश्र फरवरी, 2019 से फरवरी, 2020 तक भारतीय सांस्कृतिक परिषद के महानिदेशक तथा 2016-19 तक मालदीव में भारत के राजदूत, 2013-16 तक टोरंटो, कनाडा में भारत के महावाणिज्य दूत रहे हैं। उन्होंने बताया कि विदेश में भारत के संबंधों में प्रगाढता स्थापित करने में दक्ष हैं। मिश्र ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर एवं मास्टर उपाधि प्राप्त की है। कुलपति ने बताया कि पूर्व राजदूत स्पेनिश, इतालवी, नेपाली आदि विदेशी भाषाओं में भारतीय भाषाओं के बीच परस्पर समन्वय स्थापित के लिए भी जाने जाते है। कुछ समय पूर्व मारीशस, नेपाल के विश्वविद्यालय एवं इस विश्वविद्यालय के साथ उच्च स्तरीय शैक्षणिक समझौते कर चुके हैं। वहीं, कुछ और देशों के शैक्षणिक रुचि को देखते हुए बातचीत चल रही है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in