focus-on-construction-of-ram-temple-future-is-in-the-hands-of-destiny-sadhvi-ritambhara
focus-on-construction-of-ram-temple-future-is-in-the-hands-of-destiny-sadhvi-ritambhara

राममंदिर निर्माण पर ध्यान केन्द्रित, भविष्य नियति के हाथ में है: साध्वी ऋतंभरा

मथुरा, 24 फरवरी(हि.स.)। वृंदावन रोड पर स्थित वात्सल्य ग्राम में बुधवार शाम साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि फिलहाल राम मंदिर निर्माण पर ध्यान केंद्रित है। आगे क्या होगा, यह नियति के हाथ में है। वात्सल्य ग्राम में उन्होंने कहा कि इस देश में संतुलन को बिगड़ने नहीं देना चाहिये। संशाधनों की कमी है, आप कितने अस्पताल खड़े करेंगे! कितने विद्यालय बनाएंगे और कितनी सड़कें बनाएंगे। इस देश में सभी नागरिकों को कैसे जाति व धर्म देखकर व्यवहार करोगे। आगे उन्होंने कहा कि हम सब भारतीय हैं। हमारी जाति और धर्म व्यक्तिगत विषय है। सारे देश के नागरिक एक हैं, उनके लिए एक सा व्यवहार होना चाहिये। सभी के लिए एक सा कानून होना जरूरी है। ऋतंभरा ने कहा कि समान नागरिकता वो यज्ञ है, जो इस भूमि पर होनी ही चाहिये। अन्यथा सारी योजनाएं ध्वस्त होने वाली हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in