firozabad-leading-industrialist-former-municipality-senior-congressman-dies
firozabad-leading-industrialist-former-municipality-senior-congressman-dies

फिरोजाबाद: प्रमुख उद्योगपति, पूर्व पालिकाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी का हुआ निधन

फिरोजाबाद, 14 मई (हि.स.)। फिरोजाबाद नगर पालिका (वर्तमान नगर निगम) के पूर्व अध्यक्ष रहे और प्रमुख उद्योगपति अशोक चंद्र चतुर्वेदी का शुक्रवार की सायं स्टेशन रोड स्थित अपने निवास स्थान पर निधन हो गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि स्व. अशोक चतुर्वेदी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए (हिस्ट्री) थे और ज्योतिष के भी प्रकांड विद्वानों में उनकी गिनती थी, जिसके लिए उनको ज्योतिष में महामहोपाध्याय के सम्मान से भी विभूषित किया गया था। श्री चतुर्वेदी की कांच के उद्योग में बहुत ख्याति थी और वर्ष 1960 तथा 1970 के दशक में उन्होंने आयात प्रतिस्थापन पर बहुत कार्य और योगदान किया था। स्व. चतुर्वेदी का 1989 में फिरोजाबाद जिला बनाये जाने में विशेष योगदान था और उस समय जिला बनने पर वो पहले नगर पालिका अध्यक्ष भी थे और उनकी प्रशासनिक दक्षता, कार्यप्रणाली और ईमानदारी की बहुत चर्चा रहती थी। उनका कांग्रेस के बहुत जाने माने नेताओं में 1960, 1970 और 1980 के दशके में नाम था और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी और न जाने कितने केंद्रीय मन्त्रीगण उनको व्यक्तिगत रूप से जानते और मानते थे और उत्तर प्रदेश के अनेकों मुख्यमंत्रियों से उनके व्यक्तिगत सम्बन्ध रहते थे। आज उनके निधन से कांग्रेस परिवार को बहुत भारी क्षति पहुंची है जिसकी भरपाई करना असंभव है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in