fire-near-pigeon-market-many-shops-burnt-a-young-man-also-scorched
fire-near-pigeon-market-many-shops-burnt-a-young-man-also-scorched

कबूतर मंडी के समीप लगी आग, कई दुकानें जली, एक युवक भी झुलसा

फिरोजाबाद, 12 फरवरी (हि.स.)। थाना रसूलपुर क्षेत्र हाजीपुरा सर्कुलर रोड कबूतर वाली मंडी के नजदीक शुक्रवार की तड़के आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया है। आग लगने से कई लकड़ी की दुकाने जली है, वही एक युवक भी झुलसा है। जिसका उपचार जारी है। थाना रसूलपुर क्षेत्र हाजीपुरा सर्कुलर रोड कबूतर वाली मंडी के नजदीक शुक्रवार की तड़के आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास रखीं लकड़ी की दुकानों में आग फैल गई। जानकारी होते ही मौके पर दुकान स्वामी भी पहुंच गये। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंची गई। फायर बिग्रेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से कई लकड़ी के खोखे की बनी दुकाने जलकर राख हुई है साथ ही एक मजदूर भी झुलसा है। जिसका नाम शानू (32) पुत्र मोहम्मद युसूफ बताया गया है। जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका उपचार जारी है। आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अधिकारी जांच कर रहे है। दुकानदार आफताब का कहना है कि बिजली का फाॅल्ट हुआ है जिससे आग लग गई। मुर्गे की दुकान में आग लगने से कई मुर्गो की भी जलकर मौत हुई है। नगर विधायक मनीष असीजा ने भी मौका मुआयना कर पूरी स्थिति को जाना है। इस सम्बंध में सीएफओ जसवीर सिंह ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम फिरोजाबाद को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सड़क किनारे रखे खोखों में आग लग गयी। सूचना प्राप्त होते ही दो बड़े फायर टेंडर को भिजवाया था। साथ ही शिकोहाबाद को भी एहतियात फायर टेंडर को बुला लिया था। लोगों द्वारा सीधे विभाग को सूचना देने में देरी हुई है। एक स्थानीय व्यक्ति भी दस से 12 प्रतिशत आग से झुलस गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in