fire-due-to-unknown-reasons-burning-of-15-bigha-wheat-crop
fire-due-to-unknown-reasons-burning-of-15-bigha-wheat-crop

अज्ञात कारणों से लगी आग, 15 बीघा गेंहू की फसल जलकर खाक

औरैया, 11 अप्रैल (हि.स.)। जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झबरा में अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग तीन किसानों की जमीन 15 बीघा जलकर हुई राख ग्रामीणों की सहायता से समर चलवा कर आग पर काबू पाया गया। किसान प्रदीप कुमार स्व0 अमर सिंह छह बीघा व जगरूप सिंह पुत्र नारायण सिंह सात बीघा व सुभाष पुत्र नंदलाल सिंह दो बीघा जलकर गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया 112 नंबर पर कॉल की थी। पुलिस के आने तक आग पर काबू पा लिया गया था। मौके पर सूचना के लगभग तीन घण्टे बाद पहुंची बेला थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर इतिश्री की। घटना कन्नौज जनपद की बताकर घटनास्थल से वापस आ गयी। जिससे ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in