final-list-of-reservation-in-varanasi-for-panchayat-elections-released
final-list-of-reservation-in-varanasi-for-panchayat-elections-released

पंचायत चुनावों के लिए वाराणसी में आरक्षण की अन्तिम सूची जारी

-04 से 08 मार्च तक आपत्ति का मौका वाराणसी, 02 मार्च (हि.स.)। प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर मंगलवार को जिले के आठों ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और ग्राम प्रधानों की सीटों की अन्तिम आरक्षण सूची जारी हो गई। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार यह अंतिम सूची नहीं है। इस पर चार से आठ मार्च तक आपत्ति मांगी गई है। क्षेत्र पंचायत कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है जिसे आरक्षण को लेकर आपत्ति है वह इस तिथि में जिला पंचायत कार्यालय या जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में आपत्ति दाखिल कर सकता है। जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय पर इन आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद अन्तिम सूची प्रकाशित होगी। चुनाव में कुल वार्डो की संख्या अब 40 है। जिला पंचायत में 3 सीटों को अनुसूचित जाति की महिला के लिए, 4 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए भी 4 सीटें आरक्षित हैं। इसी तरह ओबीसी के लिए 6 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें महिलाओं के लिए 7 सीटें आरक्षित हैं। कुल 16 सीटें अनारक्षित हैं। ग्राम प्रधान में अनुसूचित जाति महिला के लिए 8, अनुसचित जाति के लिए 11, अनुसूचित जाति महिला के लिए 43, अनुसूचित के लिए 81, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 66, पिछड़ा वर्ग के लिए 126 और महिला के लिए 116 सीटें आरक्षित की गई हैं। 243 सीटें अनारक्षित हैं। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in