Fatehpur: Tributes paid to late former BJP District General Secretary Neelima Singh Chauhan
Fatehpur: Tributes paid to late former BJP District General Secretary Neelima Singh Chauhan

फतेहपुर: दिवंगत पूर्व भाजपा जिला महामंत्री नीलिमा सिंह चौहान को दी गई श्रद्धांजलि

फतेहपुर, 28 दिसम्बर (हि.स.)। भाजपा की पूर्व जिला महामंत्री दिवंगत नीलिमा सिंह चौहान की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भाजपा कार्यालय में मंगलवार को किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने किया। वही संचालन जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी भी मंच पर मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने नीलिमा सिंह चौहान के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। तो विंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि नीलिमा सिंह चौहान की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। उनके जैसा व्यक्तित्व के धनी बहुत मुश्किल से मिलते हैं। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा की महामंत्री के रूप में नीलिमा सिंह चौहान ने जहां संगठन को गति दी वही नए कार्यकर्ताओं को भी संगठन में कार्य करने का तरीका भी सिखाया। उनके साथ बिताए हुए पलों को वक्ताओं ने संस्मरण के रूप में पेश किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, मीडिया संपर्क प्रमुख विवेक श्रीवास्तव, जिला मंत्री कुलदीप सिंह भदोरिया, राम प्रताप सिंह गौतम, अखिलेश द्विवेदी, दिवाकर अवस्थी, देवनाथ धाकड़े, अपर्णा सिंह गौतम सुशीला मौर्या, सुनिधि तिवारी, अपर्णा पांडेय, उत्कर्ष श्रीवास्तव, विनोद शुक्ला, विजय लक्ष्मी साहू, मनोज गांधी सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in